पुरानी पेंशन बहाली को लेकर डीएसबी परिसर में कर्मचारियों ने की बैठक

नैनीताल l राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के समस्त कर्मचारियों की एक आवश्यक बैठक कला संकाय कार्यालय में आहुत की गयी जो कि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, जगदीश चन्द्र पपनै की अध्यक्षयता में की गयी। कर्मचरी संघ, डीएसबी परिसर, नैनीताल द्वारा महारैली में पूर्ण समर्थन किया जायेगा। बैठक में आगामी 26 फरवरी, 2023 को पुरानी पेंशन बहाली हेतु, एक महारैली हल्द्वानी में आयोजित की जा रही है। बैठक में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश चन्द्र पपने, महासचिव जय प्रकाश मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष, श्रीमती भावना राणा, कोषाध्यक्ष, हेमन्त प्रसाद, दिनेश चन्द्र आर्या, पी०सी० गुरानी, नरोत्तम बहुगुणा, श्रीमती मुन्नी जोशी, श्रीमती देवकी देवी, श्रीमती सीमा देवी, विपिन चन्द्र, गणेश सिंह विष्ट, आनन्द सिंह बिष्ट, सर्वेश पाठक, बिर्जेश जोशी, गजेन्द्र प्रसाद, मोहन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट2, प्रेम सिंह विष्ट, गोपाल सिंह विष्ट, एल०डी० आर्या, चन्दन राम, अनूप कुमार, राजेन्द्र सिंह फैला आदि उपस्थित थे।