सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के देहरादून स्थानांतरण पर कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी

नैनीताल l मंगलवार को सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी नैनीताल से जनपद देहरादून स्थानान्तरण होने पर जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीता नेगी ने कहा कि श्री त्रिपाठी बेहद ही मिलनसार, मृदुभाषी, मेहनती एवं कर्मठ अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं। इस अवसर पर कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बहुत भावुक हो गये। श्री त्रिपाठी को सभी के द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना की।
इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी बीआर आर्या, प्रवर सहायक विपिन राणा, कनिष्ठ लिपिक सुधीर कुमार, मिलित तिवारी, उमेश, सुनीता जोशी, नीमा ठठोला, ज्योत्सना टम्टा, आशा मेहता, मीनाक्षी चुफाल मेहता, राजेन्द्र टम्टा, गौरव कुमार सहित सभी कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।