डीएसपी परिसर के छात्र नेता अभिषेक बिष्ट ने कुमाऊ विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर रावत का स्वागत किया तथा परिसर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

नैनीताल l डीएसबी परिसर के छात्र नेता अभिषेक बिष्ट ने शुक्रवार को कुमाऊ विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति दीवान सिंह रावत का स्वागत किया l इस दौरान छात्र नेता अभिषेक ने परिसर की समस्याओं से कुलपति प्रोफेसर रावत को अवगत कराया छात्र नेता अभिषेक ने कुलपति को बताया कि कुछ समेष्टर की छात्र एवं छात्राओं ने परीक्षा फार्म नही भरा है, उनके लिए पोर्टल दोबारा खोले जाय, नये सत्र मैं जो विधार्थी प्रवेश फार्म नही भर पाय, उनके लिए ऑफलाइन प्रवेश फॉर्म भराया जाए l कुलपति प्रोफेसर रावत ने छात्र नेता अभिषेक बिष्ट से कहा कि वह इन समस्याओं पर कार्यवाही करेंगे l