नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी
नैनीताल। सरोवर नगरी सहित पूरे जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन पर नशे के पर लगाम लगाने और यातायात नियमों को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में मंगलवार को थाना अध्यक्ष तल्लीताल रोहतास सागर के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने गांधी चौक तल्लीताल पर चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान चीता मोबाइल के कॉन्स्टेबल शिवराज राणा ने चार पहिया वाहन और दुपहिया वाहन चालकों के साथ संवाद करने बताया कुछ लोग प्राइवेट वाहनों को टैक्सी में चला रहे हैं जो यातायात नियमों का उल्लंघन है उन्हें तत्काल चलाना बंद कर दें नहीं तो ऐसे वाहनों पर सीज की कार्रवाई की जाएगी चेकिंग अभियान जारी था। इस मौके पर कॉन्स्टेबल चने राम यूनियन के अध्यक्ष पंकज तिवारी पाम, पारस, पंकज कुमार, विनोद कुमार, राहुल कुमार, मोनू कुमार, मुकेश कुमार,अहमन वारसी, सहित अन्य टैक्सी चालक मौजूद थे।










