सरसंघ चालक डा मोहन भागवत गोवा में आज शाम संघ की शाखा पर स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे
नैनीताल lआरएसएस की गोवा समन्वय बैठक में सरसंघ चालक डा. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य, अरुण कुमार, डा. कृष्ण गोपाल, रामदत्त चक्रधर व सीआर मुकुंदा सहित कई अखिल भारतीय अधिकारी, केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं कई अनुषांगिक संगठनों के संगठन मंत्री भाग ले रहे हैं।
बैठक में अनुषांगिक संगठनों ने सरसंघचालक और सरकार्यवाह के सामने अपने-अपने संगठनों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी रखी और आगामी योजनाओं को भी साझा किया।
बैठक में झारखंड स्थित जैनों के पवित्र तीर्थस्थल सम्मेद शिखर की पवित्रता बनाए रखने के लिए पूरे देश में हो रहे आंदोलन और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से सम्मेद शिखर की पवित्रता बनाए रखने को लेकर जारी अधिसूचना पर चर्चा हुई।
अनुषांगिक संगठनों के संगठन मंत्रियों जो संघ के प्रचारक रहते हैं और विविध संगठनों के कार्यों को देखने के लिए संघ की ओर से भेजे जाते हैं। उनके साथ संघ की इस तरह की बैठक प्रतिवर्ष होती है। इस बैठक में किस संगठन में कैसा कार्य चल रहा है और पिछली बैठक में तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए क्या किया जा रहा है पर विस्तार से चर्चा हुई।
संघ अपने शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए देश के सभी मंडलों में शाखा विस्तार को लेकर काम कर रहा है।वहीं विविध संगठनों का भी ध्यान देश में अधिक से अधिक स्थानों पर पहुंचने का है।विहिप जहां देश के एक लाख गांवों में समिति गठित करने तो विद्या भारती देश के सभी प्रखंडों में विद्यालय प्रारंभ करने की योजना पर काम कर रही है। स्वावलंबी भारत अभियान को लेकर भी संघ के 15 से अधिक अनुषांगिक संगठन काफी सक्रिय हैं। अभाविप सभी महाविद्यालयों में अभियान चलाने वाला है। इन सभी विषयों पर बैठक में चर्चा हुई।











