डॉ हरीश गिनवाल पूर्व छात्र डी एस बी कैंपस को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद का डिप्टी डायरेक्टर जनरल बनाया गया है

नैनीताल l डॉ हरीश गिनवाल पूर्व छात्र डी एस बी कैंपस को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद का डिप्टी डायरेक्टर जनरल बनाया गया है । डॉ गिनवाल इससे पूर्व जबलपुर स्थित परिषद के संस्थान के निदेशक थे । इस आशय का आदेश ऋचा मिश्रा सचिव द्वारा जारी किया गया है । डॉ गिनवाल ने वानिकी विषय से डीएसबी से स्नातकोत्तर किया तथा कई देशों की अकादमिक यात्रा कर चुके है ।डॉ एच सी एस गिनवाल के डेप्युटी डायरेक्टर जनरल आई सी एफ आर ई देहरादून बनने पर कूटा ने उन्हें बधाई तथा विश्वविद्यालय का गौरव कहा है । डॉ ललित तिवारी ,डॉ विजय कुमार ,प्रॉफ नीलू ,डॉ दीपक ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ पैनी ,डॉ दीपिका ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ उमंग ,डॉ दीपिका पंत ,डॉ रितेश साह ने डॉ गिनवाल को ,मुबारक बाद दी है तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की है । एलुमनी सेल अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी ,डीन प्रॉफ जीत राम ,प्रॉफ आशीष तिवारी ने भी डॉ गिनवाल को बधाई दी है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad