MIET कॉलेज, हल्द्वानी में एस.आई.आर. के अंतर्गत “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रम

नैनीताल, । बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नैनीताल, नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला समन्वयक स्वीप नैनीताल के निर्देशन में स्वीप टीम नैनीताल द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत युवा मतदाताओं एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने, उनकी शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करने तथा मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को MIET कॉलेज, हल्द्वानी में स्वीप टीम नैनीताल द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं युवा मतदाताओं के साथ एस.आई.आर. से संबंधित विषयों पर संवाद किया गया तथा उनकी शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मां नैना देवी मंदिर परिसर में 70वीं दुर्गा पूजा सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न

इस दौरान विद्यार्थियों एवं युवा मतदाताओं को मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, एस.आई.आर. के अंतर्गत संचालित “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रम एवं अन्य स्वीप गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिकाधिक युवा मतदाताओं को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं युवा मतदाताओं द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई तथा एस.आई.आर. से संबंधित गतिविधियों में सहयोग करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में स्वीप टीम नैनीताल की ओर से श्री राकेश लाल वर्मा, डॉ. प्रदीप उपाध्याय, श्रीमती मीनाक्षी कीर्ति, श्रीमती दीपा रैक्वाल, श्रीमती पूनम पंत एवं श्रीमती लक्ष्मी पांडेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad