महिला वीरांगना समिति की जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

नैनीतालl महिला विरांगना संगठन की जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन द हंगर प्रोजेक्ट द्धारा भीमताल एप्पल होटल में किया गया जिसमें विरांगना संगठन द्वारा किये कार्यों तथा उपलब्धियों तथा चुनौतियों पर मुख्य चर्चा हुई । जिसमें लोगों ने बताया कि महिला जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के साथ साथ समाज में महिलाओं ने अपनी पहचान बनायी । इसके साथ किशोरी स्वास्थ्य, स्वच्छता , महिला हिंसा, आजीविका मिशन , वाडसस्यों के सम्मान जनक मानदेय , जेडंर समानता , आदि पर मुख्य चर्चा हुई । इस सम्मेलन में जिलापंचायत अध्यक्षा बेला तोलिया , जिला पंचायत सदस्य अनिल चुनौतियां, ब्लाक संगठन अध्यक्षा, हेमा आर्या , जी बी पंत इंटर कॉलेज प्रबंधक समिति अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, बालविकास से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीमा उप्रेती , सरोज आर्या धारी की अध्यक्षया सीमा बोरा ब्लाक भीमताल ब्लाक से डी डी ओ,द हंगर प्रोजेक्ट से हेमा कबडवाल , हेमा शाही लक्ष्मी आर्या, नीमा आर्या, भावना इटनी, मीना कुल्याल आदि सदस्यों ने प्रतिभाग किया गया ।











