डीजी ने रैमजे सेनेटोरियम और गरमपानी अस्पतालों का निरीक्षण किया

नैनीताल l स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनिता साह ने बुधवार को रैमजे अस्पताल की सुविधाओं में बेहद सुधार की जरूरत बताई है। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देते हुए मरीजों की संख्या बढ़ाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए है। डीजी हेल्थ डॉ विनीता साह ने रैमजे अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। जिसमें पता लगा कि अस्पताल में बहुत कम संख्या में मरीज उपचार को पहुंच रहे है, जिस पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सुविधाओं में विस्तार करते हुए मरीजों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। डॉ विनीता ने बताया कि उनके द्वारा गरमपानी, टीबी सेनेटोरियम भवाली, टीबी सेनेटोरियम गेठिया का भी निरीक्षण किया गया था। गरमपानी अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिली है। सैनिटोरियम में सुविधाओं के विस्तार की जरूरत है। कुछ भवन बेहद पुराने और जीर्ण क्षीर्ण हो चुके है। जिनके जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव बनाकर निदेशालय भेजने के निर्देश सीएमओ को दिए गए है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ भागीरथी जोशी समेत अनेक अधिकारी मौजूद थे l

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिना डिग्री इलाज करने वाले झोलाछापों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर लाल ने सीएमओ कैंप कार्यालय हल्द्वानी में दिया ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad