नैनीताल जिले में बढ़ रहा शस्त्र लेने का क्रेज, प्रतिमाह 20 से 25 लोग लाइसेंस के लिए कर रहे आवेदन

नैनीताल। नैनीताल जिले में अपनी सुरक्षा के नाम पर प्रतिमाह 20 से 25 लोग शस्त्र के लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं। यह बात शस्त्र के लाइसेंसों के आवेदन में सामने आई है। लाइसेंस के आवेदन में कई आवेदकों की ओर से उन्हें जान माल का खतरा या अन्य कारण बताए जा रहे हैं।
बता दें कि नैनीताल जिले में भी युवाओं में बंदूक रखने का शौक तेजी से दौड़ रहा है। जिसके चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से लोग लगातार बंदूक के लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल में प्रतिमाह 20 से 25 लोग शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं। जिसमें कई लोग खुद को जानमाल का खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए शस्त्र के लाइसेंस की मांग कर रहे हैं। एडीएम विवेक राय ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक कठोर है। उन्होंने बताया कि कई स्तर की गहन जांच के बाद ही किसी भी आवेदक को लाइसेंस दिया जाता है। जांच में पुलिस रिपोर्ट, फील्ड वेरिफिकेशन और चरित्र परीक्षण शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर नैनीताल में हुआ विशेष कार्यक्रम

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad