करोना का नया वायरस” पर गोष्ठी संपन्न चीन के वायरस से पहले की तरह सावधानी बरतें -डा.सुनील रहेजा (एम एस जी बी पंत अस्पताल)


नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “चीन का नया वायरस” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह करोना काल से 484 वा वेबिनार था।

डा.सुनील रहेजा (एम एस जी बी पंत अस्पताल) ने कहा कि चीन का नया वायरस पहले से अधिक प्रतिक्रिया देता है हमे अब फिर से सतर्क रहने की आवश्यकता है। धुंध, प्रदूषण व सर्दी में सुबह शाम सैर करने नही जाए अपितु धूप व मौसम खुलने पर 10 से 4 के बीच सैर करें। गर्म पानी का सेवन करे, रात्रि हल्दी वाला दूध पिए। साथ ही विटामिन सी के लिए संतरा या गोली खाएं। उन्होंने कहा कि घरलू नुस्खे मुलहटी, अदरक, काली मिर्च,तुलसी आदि का काढ़ा बनाकर पीने से लाभ होगा। हरि सब्जियां फल खाए। अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाएं।योग और प्राणायाम करें यदि हम पहले की तरह सावधानी बरतें गै तो अपना बचाव कर सकते है अंत में उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी मास्क है जरूरी ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव में विश्व शांति के लिए किया हवन

मुख्य अतिथि डॉ .रीना अरोड़ा आयुर्वेदाचार्य व अध्यक्ष ओम सपरा ने भी पहले की तरह निर्भीकता पूर्ण सावधानी रखने का आह्वान किया उन्होंने बताया कि हमारी रसोई हमारा चिकित्सालय है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक भविष्य निर्माता होता है - डॉ स्वामी चंद्रा

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन करते हुए कहा कि हम भारतीय मजबूत इच्छा शक्ति के लोग है इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करके बचाव करेगे । राष्ट्रीय मंत्री प्रवीन आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

गायिका माता सुमित्रा गुप्ता, कमलेश चांदना, सुदेश आर्या, रजनी गर्ग, कृष्णा गांधी,ईश्वर देवी, कमला हंस, जनक अरोड़ा, अनिता छाबड़ा,साध्वी वसुंधरा, रविन्द्र गुप्ता, कुसुम भंडारी, संध्या पाण्डेय आदि के मधुर भजन हुए।

9911404423

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad