पर्यटक द्वारा वाहन खड़ा करने पर लगा जाम, मौके पर पहुंचकर चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने मामला सुलझाया

नैनीताल l बीती शाम तल्लीताल रोडवेज स्टेशन के पास एक पर्यटक द्वारा अपना वाहन पार्क कर दिया गया जिसके बाद रोडवेज की बसें स्टैंड पर नहीं जा सके जिससे वहां जाम लग गया रोडवेज प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना चीता मोबाइल शिवराज सिंह राणा को दी जिसके बाद चीता मोबाइल शिवराज सिंह राणा मौके पर पहुंचे उन्होंने तत्काल जाम खुलवाया और पर्यटक द्वारा रोडवेज स्टैंड पर पार्क किए गए वाहन में जैमर लगाया गया l कुछ देर बाद वहां पर पर्यटक भी आ गया जिसके बाद चिता कांस्टेबल श्री राणा ने पर्यटक से कहा कि आपके द्वारा वाहन स्टैंड पर खड़ा करने से यहां जाम लग गया उन्होंने पर्यटक को काफी लताड़ लगाई उसके बाद पर्यटक ने रोडवेज प्रबंधन व चीता कांस्टेबल से माफी मांगी और कहा कि भविष्य में वह ऐसी गलती फिर नहीं करेंगे उन्हें पता नहीं था कि यहां पर वाहन पार्क किया जाता है जिसके बाद चीता कांस्टेबल श्री राणा ने उनका ₹2000 का चालान किया उसके बाद मामला शांत हुआ l रोडवेज प्रबंधन ने चिता कांस्टेबल श्री राणा का आभार व्यक्त किया l











