अंर्तराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर काला गांव प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया

नैनीताल l राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालागाँव, कृषाली क्षेत्र, देहरादून में अंर्तराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के अवसर पर शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (1986) के संस्थापक अध्यक्ष- स्वामी एस. चन्द्रा, काला गाँव राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंजली सेठी, अध्यापक राजेन्द्र रमोला एवं श्रीमती मनीषा चौहान ने
“निज भाषा उन्नति अहे,
सब उन्नति को मूल।
बिन निज भाषा-ज्ञान के,
मिटत न हिय को सूल।।
अंर्तराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के साथ मनाया,
स्वामी एस. चन्द्रा ने बच्चों को अपनी बोली भाषा के प्रति अपनी रूचि बनाये रखने एवं जीवन में अपनी बोली भाषा को अधिक महत्व देने हेतु विशेष प्रयास किये जाने पर जोर दिया, इस अवसर पर बच्चों ने अपनी-अपनी क्षमतानुसार कविता, गीत, पहाड़े आदि सुनाये, साथ ही अपने अंदर की जिग्याशा को प्रश्नों के माध्यम से स्वामी एस. चन्द्रा के सम्मुख रखा ज़िसका उत्तर मिलने पर बच्चे बहुत खुश हुये, अधिकतर बच्चों ने अपने भविष्य के प्रति रूचिनुसार रखें,
बच्चों को विभिन्न देशी खेल खिलावाये गये, नए-नए खेल-खेल कर बच्चें प्रशन्न हुये,
बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल सिखाये गये, बच्चों में खेल के प्रति बहुत उत्साह रहा, तत्पश्चात स्वामी एस. चन्द्रा ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंजली सेठी, श्रीमती मनीषा चौहान, श्री राजेन्द्र रमोला जी को चिपको आंदोलन की प्रेरणाश्रोत गौरा देवी का चित्र एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जीवनी पर आधारित पुस्तकें भेंट की, स्कूल के बच्चों के साथ भोजन भी किया I











