हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार खाई में गिरी, चार घायलजिला अस्पताल में दिया जा रहा है उपचार


नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को ताकुला पुरानी चुंगी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पिथौरागढ़ निवासी नवीनचंद्र भट्ट (28), कैलाश चंद्र भट्ट (66), देवीदत्त भट्ट (63) और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश (23) किसी काम से कार संख्या यूके 07 एएम 7810 से नैनीताल आ रहे थे। चालक के अनुसार ताकुला पुरानी चुंगी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन और छात्रनेताओं की बैठक, लिंगदोह नियमों के उल्लंघन पर निरस्त होगा नामांकन

स्थानीय निवासी बसंत मेहरा ने कार को खाई में गिरते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सभी घायलों को 100 मीटर गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुनीत टंडन का माँ नंदा-सुनंदा का पारंपरिक रास्ते से डोला निकालने के संबंध में पत्र

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार कुछ फीट और नीचे चली जाती तो हादसा और गंभीर हो सकता था। बताया कि सभी कार सवार ठीक हैं।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad