24 दिसंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

नैनीताल l 24 दिसंबर को होने जा रहे छात्र संघ चुनाव के लिए डीएसबी परिसर में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा अपने अपने प्रत्याशी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी के साथ प्रचार किया जा रहा है l अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में है जबकि सचिव पद के लिए 2 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं उप सचिव के लिए तीन तो छात्रा उपाध्यक्षा, छात्र उपाध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष पद पर एक एक ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में है l सोमवार को विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में छात्र-छात्राओं से वोट मांगे l इधर परिसर प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव वर्ष 2022-23 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई तथा प्रो.एचसीएस बिष्ट को इसके लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया । चुनाव अधिसूचना के अनुसार 19 दिसंबर ,2022 से 24 दिसंबर 2022 तक संपन्न होंगे।
नामांकन पत्रों की बिक्री मंगलवार 20 दिसंबर 2022 को होगी तथा नामांकन 21 दिसंबर को जांच तथा नाम वापसी 22 दिसंबर को होगी । 23 दिसंबर को छात्रों की आम सभा तथा 24 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक मतदान होगा तथा मतों की गिनती उसी दिन को ही शाम 3 बजे से होगी, चुनाव परिणाम तथा शपथ ग्रहण भी देर शाम को ही होगी।
मतदान में केवल विषम सेमेस्टर 2022-23 में प्रवेशित विद्यार्थी ही भाग ले सकेंगे । मतदान के लिए विद्यार्थीयों को सत्र 2022-23 का परिचय पत्र लाना आवश्यक होगा ,बिना परिचय पत्र के मत देने का अधिकार नहीं होगा। प्रवेश पत्र,फीस रसीद ,आधार कार्ड इत्यादि के आधार पर मतदान नही होगा।
डी एस डब्लू बोर्ड प्रॉक्टर बोर्ड तथा मुख्य चुनाव अधिकारी के बीच संपन्न बैठक में उक्त निर्णय लिए गए। इस बैठक में प्रो. एल एस लौधियाल, डी एस डब्लू डी एस बी परिसर नैनीताल, प्रो.नीता बोरा,कुलानुशासक डी एस बी परिसर नैनीताल,मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.एचसीएस बिष्ट, प्रो. आर सी जोशी, प्रो.ललित तिवारी, प्रो.रमेश चंद्र, डॉ.नीलू लौधियाल, डॉ.सुषमा टम्टा, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ.अनिल बिष्ट, डॉ.गीता तिवारी, डॉ.विजय कुमार, डॉ.रीना सिंह, डॉ.नंदन बिष्ट, डॉ.शिवांगी चनियाल , डॉ.बिजेंद्र लाल, डॉ.नंदन सिंह इत्यादि बैठक में सम्मिलित रहे।











