तेंदुए को जल्दी से पकड़ा जाए एवं घायल को उचित मुआवजा मिले ब्लॉक प्रमुख डा हरीश सिंह बिष्ट
नैनीताल l ब्लॉक प्रमुख डा हरीश सिंह बिष्ट भीमताल ग्राम पंचायत चनौती के तोक गादे में बाघ द्वारा एक महिला पर हमला कर दिया जिसमें 52 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी हरीश चद्र पलरिया को तेंदुवे द्वारा घायल कर दिया गया है l ब्लॉक प्रमुख डाक्टर बिष्ट ने कहा कि पूर्व में भी ईस प्रकार की घटना घटित हो चुकी है विभाग के त्वरित कार्रवाई करें अन्यथा क्षेत्रवासियों को जन आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा यह भी विदित है पिछले दिनों 3 बाघ उस क्षेत्र में विचरण कर रहे थे जिनके द्वारा एक महिला को घायल भी किया गया ,आज महिला अपने घर पर गौशाला में पशुओं को चारा देने गई और उसी समय पर तेंदुवे ने पुष्पा देवी पर हमला कर दिया साथ ही पीड़ित अविलंब मुआवजा भी दिया जाए l












