ब्लाक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने जनप्रतिनिधियों के साथ सड़क का जायजा लिया


नैनीताल l आगामी महाशिव रात्रि पर्व को लेकर ब्लॉक प्रमुख डॉ० हरीश सिंह बिष्ट ने जनप्रतिनिधियों के साथ सड़क का जायजा लिया वह बदहाल सड़क को देखकर नाखुस दिखे उन्होंने शासन प्रशासन के मुलाजिमों से दूरभाष पर वार्ता की एवं अति शीघ्र सड़क की दुर्दशा को ठीक करने को कहा ताकि महाशिवरात्रि के पर्व के दौरान श्रद्धा के सैलाब को किसी भी प्रकार का कठिनाई का सामना ना करना पड़े उन्होंने सभी से मिलकर बदहाल सड़क को तुरंत दुरस्त करने को कहा ताकि दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु एक अच्छा संदेश लेकर जाएं एवं धार्मिक पर्यटन क्षेत्र का भी हब बन सके उसके पश्चात क्षेत्र के बाईस दिवसीय (बेबी) पर्व का आशीर्वाद लेने सल्यूडा श्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर उन्होंने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया व शौचालय की घोषणा की इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष हेमा आर्य, राधा कुल्याल, जिला पंचायत सदस्य प्रेम बल्लभ बृजवासी,नवीन पलड़िया, ललित मोहन, नवीन क्वीरा, धर्मेन्द्र शर्मा, ईश्वरी दत्त पलड़िया कुंदन जीना, कमल कुल्याल ,लक्षमण गंगोला, धर्मेंद शर्मा, प्रेम मेहरा, यासपाल आर्य,कृष्णा पलड़िया, कमलेश कर्नाटक, ललित मोहन पलड़िया आनंद बल्लभ, दुर्गा दत्त पलड़िया आदि लोग उपस्थित रहे l

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शेरवुड के जंगल में कचरे का अंबार, क्लीन नैनीताल ने हटाया 150 किलो से अधिक कचरा।पुराने जूते-चप्पल, स्कूल यूनिफॉर्म, कपड़े और प्लास्टिक कचरे से पटा मिला वन क्षेत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad