सरस्वती विद्या मंदिर में आशीर्वाद समारोह संपन्न

नैनीताल l बृहस्पतिवार को नरेन्द्र अजय साह जगाती सरस्वती विद्या मंदिर मल्लीताल, नैनीताल में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने वाले कक्षा दशम (10) के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ आचार्या श्रीमती मीना पंत द्वारा की गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मदन सिंह जलाल जी ने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे हमेशा धैर्यवान और विनम्र रहकर परिश्रम के साथ जीवन की राहों में आगे बढ़े और एक समय सारणी बनाकर बिना किसी दबाव के शांत मन से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने को प्रेरित किया तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान धर्मावती मेहरा, गोविंदी तिवारी, मीना बिष्ट, दीपिका राणा, शोभा भाकुनी, पुष्पा कपिल, ललित जड़ौत, मनोज शर्मा, भाष्कर महतोलिया, दीक्षा कनवाल, कविता आर्या, प्रियंका बोरा आदि उपस्थित रहे। समस्त विद्यालय परिवार द्वारा छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी गयी।

  
Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12444 मामलों के निस्तारण के साथ रू0 30,33,93,475 की धनराशी पर समझौता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad