भाजपा ने नैनीताल क्लब के सभागार में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर किया बैठक का आयोजन


नैनीताल। भाजपा की ओर से नैनीताल क्लब के सभागार में बूथ सशक्तीकरण अभियान को लेकर शनिवार को बैठक की गई। जिसमें पार्टी के मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट की अध्यक्षता में आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि विधानसभा स्तर पर शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी एंव विस्तारकों की कार्यशाला 10 से 14 मार्च तक होनी है। जिसमें शक्ति केंद्रों के सम्मेलन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।
बताया गया कि बूथ समिति का गठन और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति पर 15 से 20 मार्च तक चर्चा होगी। बूथ समिति का गठन एंव पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति 21से 25 मार्च तक होगी। 26 से 31 मार्च तक बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की डाटा एंट्री की जाएगी। 6 अप्रैल को स्थापना दिवस होगा। 14 अप्रैल को बाबा साहब डा•भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गोष्ठी कार्यक्रम, 15 से 22 अप्रैल तक पन्ना समिति का गठन होगा। 23 से 29 अप्रैल तक पन्ना समिती की डाटा एंट्री और 30 अप्रैल को’मन की बात’ कार्यक्रम 100 वां संस्करण पर कार्यक्रम होगा।
बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री नवीन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष लाखन निगलटिया , जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, बूथ सशक्तिकरण अभियान की विधानसभा संयोजक विधायक सरिता आर्या मौजूद रहीं।
विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, सोभन बिष्ट , नंदी खुलबे , पंकज अद्वैती, चारों मंडलों के शक्तिकेंद्रों के 40 संयोजक, 40 प्रभारी, राष्ट्रपति अभिभाषण के 16 संयोजक, बूथ सशक्तीकरण के 20 संयोजक मौजूद रहे। इस दौरान दयाकिशन पोखरिया, कविता गंगोला, तारा राणा, रीना मेहरा ,सोनू साह, डॉ. भुवन आर्या, ज्योति, प्रगति जैन, मोहन नेगी, मोहित लाल साह, आशू उपाध्याय, रोहित भोटिया, संतोष कुमार, अरुण कुमार, संजय चंदेल आदि सभी देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12444 मामलों के निस्तारण के साथ रू0 30,33,93,475 की धनराशी पर समझौता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad