भाजपा नेता पंत बने सरपंच

नैनीताल। समीपवर्ती थापला वन पंचायत के सरपंच पद पर वरिष्ठ भाजपा नेता केशव दत्त पंत निर्वाचित हुए हैं। पट्टी पटवारी की मौजूदगी में हुए चुनाव में दलीप सिंह नेगी, किरन पंत, नीमा पंत, चंद्र दत्त, चंदन सिंह, कविता नेगी, ममता नेगी व योगेश पंच चुने गए। केशव के सरपंच बनने पर ग्राम प्रधान नीमा नेगी, बीडीसी सदस्य गिरीश जोशी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, गोपाल पंत व जगत सिंह नेगी ने बधाई दी है। पंत ने कहा कि वन पंचायत को ग्रामीणों के सहयोग से हराभरा बनाया जाएगा।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











