भाजपाइयों ने क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट पर यातायात सुचारू रूप से चलाने की मांग एसएसपी से की, पर्यटक व नगरवासियों को ना हो कोई दिक्कत

नैनीताल। भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी क्रिसमस व न्यू ईयर को देखते हुए शहर में कार पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी के माध्यम से एसएसपी पंकज भट्ट को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में उन्होंने अवगत कराया की विगत कई वर्षों से देखा जा रहा है कि नैनीताल में क्रिसमस व न्यू ईयर के दौरान शहर में पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती हैं। जिससे पर्यटक एवं शहर के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसपर उन्होंने एसएसपी से क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान शहर की पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था को पहले से ही सुचारू रूप से चलाने के लिए एक प्लान तैयार करने की मांग की है, जिससे आने वाले पर्यटक सीजन में पर्यटक व आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
इस दौरान देवेंद्र सिंह बगड़वाल, अरविंद पडियार, सभासद भगवत सिंह रावत, निखिल बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहें।











