बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत लकी ड्रॉ निकाला गया, प्रदेश के जीएसटी प्रभारी डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने विजेता उपभोक्ताओं को बांटे पुरस्कार

नैनीताल l उत्तराखंड सरकार और जीएसटी विभाग द्वारा बिल लाओ इनाम पाओ योजना के अंतर्गत शनिवार को व्यापार कर भवन गोलापार हल्द्वानी में लकी ड्रा विजेता उपभोक्ताओं के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गयाl जिसमें सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिला उपभोक्ताओं को विभाग की ओर से मोबाइल फोन ,स्मार्ट वाच, ईयरपोर्ट अन्य पुरस्कार प्रदान किए गएl इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश जीएसटी प्रभारी डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने विजेता उपभोक्ताओं को पुरस्कार बांटते हुए, अपने संबोधन में जीएसटी विभाग द्वारा बिल लाओ पुरस्कार पाओ योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना जहां उपभोक्ताओं में एक और बिल के प्रति जागरूकता पैदा करती है ,वहीं ईमानदार व्यापारियों को भी प्रोत्साहन मिलता हैl बिल लाओ पुरस्कार पाओ योजना के माध्यम से व्यापारी और उपभोक्ता निकट आते हैं और सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होती है lइस अवसर पर अपने संबोधन में व्यापारी नेता डॉ प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि सरकार को वर्तमान में कुछ चुनिंदा आइटम पर चल रही इस योजना का विस्तार करना चाहिए और इसको किराना ,मसाले ,जनरल मर्चेंट, कपड़ा ,बर्तन ,रेडीमेड आदि व्यवसाय पर भी लागू करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस योजना से जुड़ सकें और पुरस्कार प्राप्त कर सकें ,उन्होंने जीएसटी विभाग के अधिकारियों की सहयोग के लिए सराहना की lइस अवसर पर प्रदेश जीएसटी प्रभारी डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी के साथ-साथ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल हल्द्वानी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ,संगठन मंत्री वीरेंद्र गुप्ता एवं संयुक्त आयुक्त अपील श्री रोहित श्रीवास्तव द्वारा बारी-बारी से विजेता उपभोक्ताओं को 83 पुरस्कार प्रदान किए गए l मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरक सिंह अटवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया lबिल लाओ पुरस्कार पाओ योजना 31 मार्च 2023 तक लागू है, जिसमें बंपर लकी ड्रॉ भी किया जाएगा l