भुवन आर्य फिर बने आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष
नैनीताल l प्रदेश आप कमेटी ने शीर्ष नेतृत्व के अनुमति उपरांत नगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। नैनीताल में एक बार पुनः नेतृत्व ने भुवन आर्य पर अपना भरोसा जताया है। भुवन आर्य को पूर्ण नैनीताल नगर आप कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भुवन के पूर्ण घोषणा से समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। भुवन आर्य को अपने सौम्य स्वभाव , पार्टी के प्रति समर्पित एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने के गुण के चलते पुनः यह दायित्व दिया गया है। पुनः नगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर भुवन आर्य ने शीर्ष नेतृत्व-प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया , प्रदेश सचिव हेम आर्य, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुमका , सहित अपने नगर आप के परिवार के सभी सम्मानित आप-जनों का आभार जताते हुये कहा कि पुनः विपरीत परिस्थितियों में चुनौतीपूर्ण व कठिन संघर्ष की जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व व नगर आप परिवार की सहमति पर मिली है, उसे आप सभी के सहयोग व मार्गदर्शन से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करता रहूँगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व प्रदेश सचिव हेम आर्य के नेतृत्व में पार्टी आगामी निकाय चुनाव और लोक सभा चुनाव में बेहतर प्रर्दशन करेगी











