भोजीपुरा बरेली से गायब युवती नैनीताल में मिली, चीता कांस्टेबल शिवराज राणा ने मात्र 15 मिनट मैं लापता युवती को खोज निकाला

ननैनीताल l भोजीपुरा बरेली से शुक्रवार 24 फरवरी को एक युवती घर से लापता हो गई परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भोजीपुरा में लिखवाई l भोजीपुरा पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन जब युवती नहीं मिली तो उसकी सहेलियों से पूछताछ की गई तब सहेलियों ने बताया कि वह नैनीताल चले गई है l जिसके बाद भोजीपुरा पुलिस युवती की तलाश में नैनीताल में पहुंची l शनिवार को भोजीपुरा चौकी की पुलिस यहां पहुंची l यहां पहुंचने के बाद उन्होंने तल्लीताल पुलिस को युवती के लापता होने की जानकारी दी और उसकी खोजबीन करने को कहा l जिसके बाद चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी l कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने मात्र 15 मिनट में भवाली रोड से युवती को खोज निकाला l उसके बाद भोजीपुरा पुलिस तथा युवती के परिजनों को युवती को सौंप दिया l युवती को मात्र 15 मिनट मैं खोज निकालने पर भोजीपुरा पुलिस ने यहां की पुलिस का आभार व्यक्त किया l











