सावधान कोरोना फिर आ रहा है, भीड़ वाले स्थानों से बचें, मास्क का प्रयोग करें
नैनीताल l कोरोना फिर आ रहा है इसलिए भीड़ वाले स्थानों से अपने को भी सुरक्षित रखें तथा अपने परिवार को भी बचाएं l मास्क का इस्तेमाल हर वक्त करें l जिला प्रशासन द्वारा फिर कोरोना से बचने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाएं जाएंगे l नगर में इन दिनों क्रिसमस पर सैलानियों कीकाफी भीड़ जुटी हुई है यहां आने वाला कोई भी सैलानी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहा है कहीं यह लापरवाही भारी न पड़ जाए l इसी तरह थर्टी फर्स्ट पर भी नगर में सैलानियों की काफी भीड़ होने की संभावना है नगर के अधिकांश होटलों में थर्टी फर्स्ट के लिए एडवांस बुकिंग हो चुकी है l अब मास्क का प्रयोग बेहद जरूरी है तथा भीड़ वाले स्थानों से बचने की जरूरत है इस बार जो वायरस आ रहा है वह काफी तेजी से फैल रहा है l 2 साल पूर्व हुए कोरोना से अभी ठीक से उबर नहीं पाए कि अब एक बार फिर कोरोना तेजी से आ सकता है इसलिए अभी से सावधान रहें l











