उप स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर में संस्थागत प्रसव, स्वास्थ्य शिक्षा एवं एचपीवी टीकाकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी । आज दिनांक 22 जुलाई 26 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देशानुसार जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा संस्थागत प्रसव एवं एचपीवी टीकाकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उप स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर में गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा एवं परिवार कल्याण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के महत्व, गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, सुरक्षित मातृत्व, प्रसवोपरांत देखभाल, नवजात शिशु की सुरक्षा तथा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध निःशुल्क प्रसव सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही परिवार कल्याण कार्यक्रमों, जन्म अंतराल के महत्व एवं परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।जिला आईईसी अधिकारी दीवान बिष्ट एवं एएनएम कमला रावत द्वारा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करते हुए सुरक्षित मातृत्व, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, प्रसव पूर्व एवं प्रसवोपरांत देखभाल, संस्थागत प्रसव के लाभ तथा नवजात शिशु की समुचित देखभाल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह टीका भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है। उपस्थित महिलाओं से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा अन्य महिलाओं को भी संस्थागत प्रसव एवं टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि जनपद में प्रत्येक गर्भवती महिला का सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समय पर पंजीकरण, नियमित प्रसवपूर्व जांच एवं निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में प्रसव कराने से माता एवं नवजात शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों से अपील की कि वे प्रसव केवल स्वास्थ्य संस्थानों में ही कराएं तथा पात्र बालिकाओं का समय पर एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं।कार्यक्रम में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक हरीश फोलोरिया, जिला आईईसी अधिकारी दीवान बिष्ट, एएनएम कमला रावत आशा फेसिलेटर दुर्गा बसानी, आशा गीता बोरा, कमला बोरा, तुलसी कोलेरा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल नगर पालिका द्वारा दो पहिया वाहनों से टोल वसूली शुरू किए जाने के बाद आम जनता और पर्यटकों में भारी आक्रोश

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad