राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला, देहरादून में बच्चों ने चित्रों के माध्यम से अपने भाव प्रकट किये:-


नैनीताल l शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (1986) के संस्थापक अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता-स्वामी एस. चंद्रा के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला, देहरादून में औचक निरीक्षण किया, बच्चों के साथ बातचीत कर उनकी मन की बातों को जाना, तत्पश्चात एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, बच्चों ने खेल-खेल में आत्मियता से प्रश्नों के उत्तर दिये तत्पश्चात बच्चों को खेल भी खिलवाये गये ,
छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा की तैयारियों के सम्बंध में समझाया, पढाई से संबंधित जानकारियों को बताया गया, अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता उनियाल, अध्यापिका श्रीमती उषा थपलियाल, श्रीमती मीना बिष्ट एवं भोजनमाता श्रीमती रीमा देवी एवं श्रीमती मीना देवी उपस्थित रहे,
बच्चों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ ही भोजन किया, बच्चों की उत्सुक्ता को देख कर विद्यालय को अधिक समय देने का संकल्प लिया, स्वामी ने बताया कि विद्यालय के बच्चे बहुत होशियार है तथा उनके अंदर सीखने की चाह भी काफी दिखाई दी, लेकिन विद्यालय की ज़र-ज़र हालत में देखकर काफी दुख: हुआ, शहर के मध्य स्थित उत्तराखण्ड राज्य के सबसे बड़े नगर निगम के महापौर एवं केबिनेट मंत्री के निवास स्थान से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हैं, परंतु कहां कैसे पेंच फंसा है समझ नहीं आया, जगह-जगह छत एवं दीवारों का प्लास्टर गिरने के कारण बच्चों को बैठना मुशकिल हो रखा है, विद्यालय स्थान की कमी नहीं है परंतु कभी भी हादसा होने का खतरा बना रहता है, बरसात में अंदर जाना ही मुशकिल हो जाता है, अंत में भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत विस्थारक अक्षुण गायकवाड के माध्यम से प्राप्त नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन वृतांत पर आधारित पुस्तक अध्यापकों को भेंट की गई, ज़िससे बच्चों को समझाया जा सके,
स्वामी ने बताया कि गत दिवस राजकीय प्राथमिक विद्यालय, इन्दिरा कालोनी, चुख्खूवाला में वरिष्ठ लेखा अधिकारी श्री हरीश हांडा जी की पुत्री कुमारी सावी हांडा का जन्मदिन सपरिवार स्कूल के बच्चों के साथ मनाया, ज़िसमे बच्चों के लिए भोजन के अतिरिक्त मिष्ठान आदि वितरण किया गया. उन्होने कहा ऐसे आयोजन से आपसी मेल-जोल बढ़ता है.

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 789वे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad