“आर्य समाज और सनातन धर्म” पर गोष्ठी संपन्न वेद ही धर्म का मूल आधार है -आर्य रविदेव गुप्ता

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “आर्य समाज और सनातन धर्म ” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया I

वैदिक विद्वान आर्य रवि देव गुप्ता ने कहा कि वेद ही धर्म का मूल आधार है और आर्य समाज द्वारा प्रतिपादित
वेदोंकत धर्म ही सनातन धर्म है I वेद सृष्टि का आदि ज्ञान है जो जीवन जीने की कला सिखाता है I उन्होंने कहा कि वेदो द्वारा बताया धर्म तब भी सत्य था आज भी सत्य है और सदेव सत्य रहेगा I हमारा देश आर्यावर्त कहलाता था फिर भारत वर्ष और अब हिन्दुस्तान यह समय का परिवर्तन है I यहां रहने वाला हर व्यक्ति आर्य नाम से ही संबोधित किया जाता था I अतः वैदिक धर्म ही सत्य सनातन वैदिक धर्म है जिसका पुनरूत्थान महर्षि दयानन्द सरस्वती ने किया और उसी के अनुयायी आर्य समाज के रूप में संगठित हुए I पुराणों से प्रभावित धर्म व वैदिक धर्म में कई भिन्नताये है इसलिए अनेक मत हिन्दू धर्म में पनप गये I

यह भी पढ़ें 👉  बिना डिग्री इलाज करने वाले झोलाछापों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर लाल ने सीएमओ कैंप कार्यालय हल्द्वानी में दिया ज्ञापन

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा है व्यक्ति विशेष द्वारा चलाया गया “मत या पंथ कहलाता है और वेद धर्म ईश्वरवरीय ज्ञान है I
मुख्य अतिथि आर्य नेता अशोक आर्य (गुरूग्राम ) व अध्यक्ष आनंद प्रकाश आर्य (हापुड़) ने भी सत्य धर्म की व्याख्या की I राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया I

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव शुरू

गायिका दीप्ति सपरा, रजनी चुग, रजनी गर्ग, ईश्वर देवी, कमला हंस, जनक अरोड़ा, कौशल्या अरोड़ा, रविन्द्र गुप्ता, प्रवीना ठक्कर, कमलेश चांदना ,कुसुम भंडारी
आदि के भजन हुए I

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad