शिल्पकार सभा ने महापरिनिर्वाण दिवस पर गोष्टी की

नैनीताल l शिल्पकार सभा नैनीताल के तत्वावधान में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन किया गया। मंगलवार को सभा के लोग 11 बजे तल्लीताल स्थित डॉ अम्बेडकर मूर्ति के पास एकत्रित होकर मूर्ति पर माल्यापर्ण किया । ततपश्चात डॉ अम्बेडकर भवन में पहुँच कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शिल्पकार सभा के अध्यक्ष संजय कुमार संजू ने किया । गोष्ठी में बोलते हुए सभा के महामंत्री रमेश चन्द्रा ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि की बाबा साहेब ने हमेशा शिक्षा को महत्व दिया तथा समाज को मूल मंत्र शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो का संदेश दिया था जो कि आज के समय मे प्रासंगिक है। अध्यक्ष संजय कुमार संजू ने कहा कि आज हमें डॉ भीमराव आंबेडकर के मार्ग पर चलना होगा तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। तथा उनके विचारों का प्रचार प्रसार करना होगा तभी समाज जागृत हो पायेगा। सभी वक्ताओं ने उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने पा जोर दिया। आज सभा मे संजय कुमार संजू रमेश चन्द्रा बची चन्द दिवान चन्द्र राजेन्द्र प्रसाद, कैलाश आगरकोटी जगदीश चंद्र ,एड ललित मोहन आदि लोगो ने अपने अपने विचार रखे गोष्ठी का संचालन महामंत्री रमेश चन्द्रा ने किया। इधर देर शाम को भाजपा ने बाबासाहेब की मूर्ति के पास कैंडल जलाकर उन्हें याद किया l इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट भाजयुमो के नगर अध्यक्ष आशु बोरा संतोष कुमार विकी राठोर दीपिका आदि मौजूद थे l