सरकारी विद्यालयों के बच्चों को शिक्षित करने हेतु सभी को सहयोग करना चाहिए- स्वामी चन्द्रा

नैनीताल l गणतंत्र दिवस की के शुभ अवसर पर “राजकीय प्राथमिक विद्यालय” काला गांव, निकट- सहत्रधारा रोड़, देहरादून, में बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया,
समारोह की अध्यक्षता शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता- स्वामी एस. चंद्रा एवं स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि- बंसल जी ने ध्वजारोहण किया कार्यक्रम से पूर्व प्र.अ श्रीमती अंजली सेठी, स.अ. श्रीमती मनीषा चौहान एवं राजेंद्र चंद रमोला ने समस्त अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया तत्पश्चात स्वामी एस. चन्द्रा द्वारा भारतमाता एवं सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया,
इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने बहुत सुंदर ढंग से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में देश भक्ति गीत, नृत्य, लोक नृत्य, गीत, कविता पाठ करके सभी को आनंदित कर दिया, बच्चों द्वारा मंच संचालन करना सभी को आकर्षित किया, ऐसा करने से बच्चों का आत्म विश्वास बढता है,
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों सर्वश्री आनंद प्रकाश, गंभीर सिंह, धर्मेंद्र जी, आनंद प्रकाश, सुरेश जी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विद्यालय के पुनर्निर्माण में सभी की सहभागिता हेतु आह्वान किया, साथ ही बसंत पंचमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की,
स्वामी एस. चन्द्रा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा सीमित संसाधनों में होने के पश्चात भी निम्नश्रेणी से आने वाले छात्र-छात्राओं ने बहुत सुंदर अपनी प्रस्तुतियां दी तथा स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर अपनी सहभागिता निभाने पर उनका आभार व्यक्त किया, साथ ही छात्र-छात्राओं के अभिभावक जो उपस्थित हुए थे उनको बधाई दी, स्वामी ने अपनी ओर से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में सहायता करने हेतु प्रत्येक माह में 2 दिन अन्य अनिवार्य रूप से सहयोग करने का भरोसा दिया, इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त वार्ड 59 के काफी संख्या में लोग पधारे, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया गया. कार्यक्रम के समापन से पूर्व सभी को फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया. समारोह आयोज़क राजेन्द्र चन्द रमोला एवं प्र.अ. श्रीमती अंजली सेठी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग करने वालों, अतिथियों तथा बच्चों का आभार व्यक्त किया,











