मल्लीताल शेरवानी के निकट स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद भगवान शिव परिवार की मूर्ति स्थापना का दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान गुरुवार को विधि विधान के साथ शुरू हो गया ।

नैनीताल । मल्लीताल शेरवानी के निकट स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद भगवान शिव परिवार की मूर्ति स्थापना का दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान गुरुवार को विधि विधान के साथ शुरू हो गया ।
गुरुवार को पहले दिन पंडित महेश भट्ट के नेतृत्व में भगवान शिव, माता पार्वती,भगवान गणेश व भैरव देवता आदि की मूर्तियों को मंडप में स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ । जो विभिन्न चरणों में चला । इस अनुष्ठान में चंदन बोरा,गोपाल दफौटी,केशर गिरी गोस्वामी, चंदन चमियाल, सिद्धार्थ साह, निखिल साह, तारा सिंह सपत्नीक जजमान बने थे । इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने सुंदरकांड पाठ के साथ दिनभर भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किये । इस धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ हवन यज्ञ होगा साथ ही भंडारे का आयोजन होगा ।
इस आयोजन में लता दफौटी,तारा बोरा,हेमा बिष्ट, आशा पालीवाल, भावना रावत,मालती रौतेला , अमिता साह,रेनु अधिकारी, भावना, नीमा अधिकारी,लक्ष्मी भाकुनी, हेमा पांडे, नेहा अग्रवाल, पुष्पा गोस्वामी,कमला सत्यबली, सुनीता जोशी, गीता उपाध्याय, भावना बिष्ट,किरन, गीता, हेमा तिवारी, कला साह,ज्योति,बाला के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, अरविंद पडियार,भूपेंद्र बिष्ट, केशर गिरी गोस्वामी, चंदन सिंह चमियाल, गोपाल सिंह दफौटी, हरीश सिंह, चंदन सिंह बोरा,रमेश पांडे, पप्पू मेहरा, सुरेंद्र सिंह,जीवन सिंह बिष्ट, सुशील अधिकारी,जमन सिंह, त्रिलोक रौतेला,भुवन सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी एवं त्रिशुली नदी में अचानक आई त्वरित बाढ़ से जन-धन की क्षति के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के प्रभावित नागरिकों की सहायता हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad