मेट्रोपोल शत्रु सम्पत्ति को खाली करने के नोटिस के बाद विधायक सरिता आर्या से मिले क्षेत्र के लोग

नैनीताल। नगर के मल्लीताल स्थित मेट्रोपोल क्षेत्र में 134 परिवारों को चिन्हित कर प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द अतिक्रमण खाली करने के निर्देश दिए हैं शुक्रवार को प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकार संजय गर्ब्याल व एस आई दीपक बिष्ट ने उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर क्षेत्र में जाकर क्षेत्रवासियों को स्वयं ही मेट्रोपोल शत्रु सम्पत्ति को जल्द खाली करने की चेतवानी दी। कहा कि जल्द ही क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। जिसके बाद क्षेत्र के सैकड़ो व्यक्तियों जिसमे महिलाएं,बुजुर्ग,बच्चो द्वारा नगर पालिका सभागार में विधायक सरिता आर्या से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई l रॉयल होटल वार्ड की सभासद गज़ाला कमाल व क्षेत्रीय निवासी किशन लाल जाटव ने कहा कि काफी लंबे अर्से से सैकड़ो परिवार क्षेत्र में बसेरा कर रहे है उसी क्षेत्र में कई लोग जमने और कइयों की मृत्यु भी हो चुकी है। उन्होंने बंजर पड़ी भूमि को बसाया है व वह नही चाहते की उनके बच्चो के सिर से छत छीनी जाए। कहा कि प्रशासन द्वारा क्षेत्र से सभी को घर खाली करने के निर्देश दे दिए गए है जल्द ही कार्वाही के आदेश भी दिए गए है। कहा कि प्रशासन द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए कोई उचित व्यवस्था भी नही की गई है। ऐसे में छोटे बच्चों,बुजुर्गों को लेकर वह बरसात में कहा जाए। उन्हें से छः महीनों के समय भी नही दिया जा रहा। इस बीच एक बुजुर्ग महिला विधायक के अपना दुख व्यक्त करते हुए रो पड़ी और उन्हें बेघर होने से बचाने की मांग करने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कैडेट गौरव सिंह बिष्ट का यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम–2026 के लिए चयन

विधायक सरिता आर्य ने कहा कि वह क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के साथ एक इंसान भी है। प्रशासन भी थोड़ी इंसानियत दिखाए और बरसात के मौसम में मैट्रोपोल निवासियों को वहां से ना हटाएं कहा कि वह क्षेत्र की जनप्रतिनिधि है क्षेत्र की जनता को इस बरसात के मौसम में बेघर नही होने देंगी। कहा कि बारिश के चलते हर तरफ बाढ़ आ रही है ऐसे में किसी को बेघर करना उचित नहीं। कहा कि वह जल्द ही हल्द्वानी जाकर जिलाधिकारी से इस सम्बंध में बात करेंगी जिसके बाद मैट्रोपोल क्षेत्रवासियों के ज्ञापन को मुख्यमंत्री के पास भी भेजा जाएगा ताकि मेट्रोपोल क्षेत्रवासियों को बेघर होने से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मंगोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजित

इस दौरान भाजपा आंनद बिष्ट, मनोज जोशी, सभासद गज़ाला कमाल,रोहित भाटिया,समीर अली,नसीम अली,सुनील जाटव,पवन जाटव, नितिन जाटव आरिफ, हारून, इमरान, अकरम बिल्ला, साईसता सोनी,मो.अजीम,अब्दुल,शगुफता,अमीर, शायरा बनो,अतर,हरिना खान, शाहीन, शकीला शबीना, रजिया,मधु देवी,रमेश कुमार,संजय कुमार,तारा देवी सीता,बिशन चंद्र, हेमलता,आबदा, सुशीला जाटव, सचिन अनिल,राजीव कुमार आर्य,आशीष, राजकुमार,आंनद चंद्र,कला देवी,धनी राम,सहित मैट्रोपोल के महिलाएं,छोटे बच्चे, बुजुर्ग मौजूद रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad