आम आदमी पार्टी की बैठक कल
नैनीताल l आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का तथा पूर्व नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि 25 जुलाई को 12 बजे से राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया जा रहा है l बैठक में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होगे l प्रदीप कुमार दुम्का तथा शाकिर अली ने समस्त आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं से इस बैठक में शामिल होने का आह्वान किया है l












