आम आदमी पार्टी ने बीडी पांडे अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग की
नैनीताल। आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष भुवन कुमार आर्य ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से बीडी पांडे अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सको की तैनाती करने की मांग की है।
उन्होंने कहा की बी०डी०पाण्डे अस्पताल केवल रैफर अस्पताल बन कर रह गया हैं, कहा की जो भी मरीज ईलाज के लिए आते हैं उन्हें हल्द्वानी के लिये रैफर कर दिया जाता है।
कहा की सिर्फ ठेके में अस्पताल की सफाई कराने में और लिफ्ट लगाने की योजना बनाना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। कहा की मरीजों को ईलाज चाहिये,जिसके लिये वरिष्ठ चिकित्सकों का बी०डी० पाण्डे अस्पताल में होना जरूरी है।
कहा की इस तरह जिला मुख्यालय में स्थित अस्पताल से मरीजों को रैफर करना एक हास्यास्पद बात है। जिसपर उन्होंने सीएम धामी से अस्पताल की वास्तविक स्थिति जांचने के लिये एक कमेटी बनाने की मांग की है, ताकि जनता को अस्पताल के कार्यों की वास्तविक स्थिति मालूम हो सके।











