डीएसबी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमे छात्र


नैनीताल। डीएसबी परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव के तहत शुक्रवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर छात्र-छात्राएं खूब झूमे। सल्ट के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, हल्द्वानी के विधायक सुमित ह्दयेश, नैनीताल पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम सिंह बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में छात्रों ने शोलो डांसिंग तथा शोलो सिंगिंग की प्रस्तुति दी। इस बीच ओ मेरी हीरू कमर हिला दे ठुमठुमा.., चल गोविंदी नाच छमा छम.., खिड़की में बैठी रौली.., ओ जरा माठू माठ हीट झंवर गिराली मेरि सुमना.. आदि गीतों पर नृत्य पेश किया। इस मौके पर छात्रसंघ सचिव राहुल नेगी, उपाध्यक्ष नीशांत कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष कंचन भट्ट, उपसचिव गौरव जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ रावत, सूरज पांडे, सुनील मेहरा आदि रहे।