शुक्रवार को डीएसबी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

नैनीताल l डीएसबी परिसर,कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में वन महोत्सव तथा हरेला महोत्सव के अंतर्गत 7 जुलाई 2023 को डी एस बी परिसर नैनीताल तथा वन विभाग, नैनीताल द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। वन क्षेत्र अधिकारी नितिन पंत द्वारा पौधे उपलब्ध कराए गए ।आज तिमिल तथा पेयया पदम के पौधे भौतिकी विभाग के सामने लगाए गए। कार्यक्रम में डी एस बी परिसर से प्रो. एल एम जोशी,परिसर निदेशक, डी एस डबलू नैनीताल, प्रो. एल एस लोधियाल, ,प्रो.ललित तिवारी निदेशक शोध एवम प्रसार कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉ.विजय कुमार समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ ,डॉ.नवीन पांडे, डॉ.बिजेंद्र लाल वन विभाग नैनीताल से श्री नितिन पंत वन क्षेत्राधिकारी नैनीताल,श्री नारायण चंद्र, श्री राजेंद्र वर्मा,श्रीमती मीना, श्री गौरव, निमिष दानू,श्री मनीष कुमार शोध छात्र दीपा राणा, निर्मला, नीलम , कुंदन, छात्र संघ सचिव राहुल नेगी गणेश इत्यादि उपस्थित रहे












