राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में हुआ पौधारोपण


नैनीताल l राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल में सोमवार को हरेला पर्व मनाया गया। जिसके अंतर्गत प्रधानाचार्य आनंद सिंह बिष्ट ने समस्त संस्था परिवार को एक पेड़, एक कार्मिक का संदेश देते हुए परिसर में समस्त कार्मिकों द्वारा पेड़ लगाए गए। हरेला पर्व के इस शुभ अवसर पर शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमे समस्त संस्था परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। प्रधानाचार्य महोदय ने सभी से अपील भी की सिर्फ वृक्ष/पौधा लगाना ही हमारी जिम्मेदारी नहीं है हमें प्रत्येक लगाए हुए पौधे का सरंक्षण भी करना है तभी हम सही मायने में हरेला पर्व की प्रासंगिकता को बनाए रखेंगे और साथ ही सतत विकास की तरफ बढ़ पायेंगे ।
इस अवसर पर संस्था परिवार से प्रधानाचार्य आनंद सिंह बिष्ट, नवनीत मिश्र, सुभाष पांडेय, संजय सिंह, जानकी बिष्ट, कमल किशोर, विनोद कुमार, हेमा पंत, सौरभ जोशी, किशन सिंह जीना उपस्थित रहे।