वन अग्नि सुरक्षा को लेकर नगर के स्नोव्यू क्षेत्र में एक बैठक का आयोजन किया गया

नैनीताल l मंगलवार को गोल मार्केट स्नोव्यू क्षेत्र में वन अग्नि सुरक्षा हेतु एक सामान्य बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र की जनता को वनाग्नि से होने वाली हानि से अवगत कराया गया, जिस में विशेषता वन्यजीव के प्राकृतिक आवास नष्ट होना, जिसके कारण वन्यजीवो का आबादी की ओर पलायन तथा राज्य की अपार वन संपदा जैसे प्रकाष्ट लीसा व वनस्पति के होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी वन कपॉल अधिकारी के नेतृत्व में संतोष जोशी वन दरोगा द्वारा क्षेत्रीय जनता से वनाग्नि काल में सेवा एवं सहयोग की अपील की इस दौरान आरक्षी मीना, हेमा बिष्ट, राजेंद्र वर्मा, श्रमिक रजत कुमार एवं स्थानीय जनता में राज्य आंदोलनकारी कंचन चंदोला, श्री भास्कर जोशी, नवीन कुमार, भुवन नगरकोटी, भुवन भट्ट,ललित,जुगल किशोर, मदन सिंह चिलवाल,पवन आदि लोग मौजूद रहे।











