आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न


नैनीताल l आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को स्थित प्रदीप कुमार दुम्का के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई l
बैठक में 6 जुलाई को मंडल मुख्यालय नैनीताल पहुँच रहे आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी पंजाब के विधायक प्रविन्द्र कुमार गोयल और प्रदेश सह प्रभारी दिल्ली के विधायक रोहित महरोलिया से मिलने का निर्णय आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया l
बैठक में उपस्थित पूर्व कार्यकर्ताओं ने कहा की नैनीताल नगर और नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में 2013 से जब आम आदमी पार्टी का गठन किया गया था, तब जिन कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत से संगठन खड़ा किया गया, उनकी मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पित भावना से खिलवाड़ करते हुए, रातो रात पार्टी में शामिल हुए कुछ कतिपय नेताओं ने हाशिये पर डाल दिया, इस पूर्ण घटनाक्रम को प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के सम्मुख रखने का निर्णय लिया गया
बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा जब पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व ईमानदारी की बात करता है, और गलत को गलत कहने का साहास रखता है, इसलिए आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है, कि वह भी अपनी बात प्रदेश प्रभारी के सम्मुख रखेगे l
आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं की इस बैठक में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, पूर्व नगर अध्यक्ष शाकिर अली, महेश आर्या, विनोद कुमार, हरीश बिष्ट, रामनारायण, विजय साह, गंगा सिंह बिष्ट, एल एम पंत, मोहम्मद शान बुराहान, सुनील कुमार, विद्या देवी, जमन कुमार, संजय, नवीन उप्रेती, आदि शामिल थे l

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 787वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad