नैनीताल । सरोवर नगरी में सोमवार को मौसम दिन भर खराब रहा नगर में सुबह कुछ देर के लिए मौसम साफ था लेकिन 9:30 बजे से नगर में लगभग आधे घंटे तक बारिश हुई उसके बाद नगर में कोहरा छा गया। शाम के वक्त नगर में फिर से हल्की हो गई दिन भर में नगर में 15 एम एम बारिश रिकार्ड की गई । अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया । झील का जलस्तर 83 फिट पहुंच चुका है । नगर में पहुंचे पर्यटकों ने सुहावने मौसम के बी जमकर चहल कदमी की । आसपास के पर्यटक स्थलों में भी सैलानी पहुंचे हुए थे । नगर की माल रोड सहित अन्य स्थलों में भी सैलानी पहुंचे हुए थे । नगर में पर्यटक वाहनों की भी कई स्थानों पर कतार लगी हुई थी । शाम के समय नगर में घना कोहरा छाया हुआ था ।