भवाली के पास वाहन दुर्घटना में 5 की मौत

नैनीताल । नैनीताल से निकटवर्ती भवाली गांव को जा रहे एक वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार पांच पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई । सभी लखनऊ के बताए जा रहे हैं लखनऊ से कल सभी नैनीताल पहुंचे तथा आज भवानी गांव को जा रहे थे कि तभी उनका वहां अचानक खाई में गिरा और पांच की मौके पर ही मौत हो गई l मूल रूप से सभी खटीमा के रहने वाले हैं । मृतकों के नाम: भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष, सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष, वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष, रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष, चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34 शामिल हैं। सभी मृतकों को भवाली लेजाया गया है।
Advertisement
ADVERTISEMENTS












