गंदगी करने पर पुलिस ने 5 फूड वैन संचालकों का चालान किया

नैनीतालl तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर तथा चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने मंगलवार को हल्द्वानी वह भवाली मार्ग मैं सड़क किनारे लगे फूड वैन का औचक निरीक्षण किया इस दौरान फूड बेन के आगे गंदगी पाए जाने पर पांच फूड संचालकों का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए l साथ ही उनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे सिलेंडर की भी चेकिंग की गई l उन्होंने फूड वैन संचालकों का लाइसेंस भी चेक किया lउनके द्वारा कुल पांच फूड वैन संचालकों का चालान किया गया तथा चेतावनी दी गई कि भविष्य में कूड़े को सड़क में ना फेंके तथा उड़े को कूड़ा दान में ही डालें l चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने फूड वैन संचालकों से कहा कि वह किसी भी हालत में लोगों को शराब ना पिलाएं यदि कि कोई फूड वैन संचालक शराब परोसते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी l उनके द्वारा हल्द्वानी मार्ग में रूसी बाईपास तथा भवाली रोड में भूमियाधार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया l