5 जनवरी तक 3 माह का वेतन मान नहीं दिया गया तो 6 जनवरी से समस्त कर्मचारी आंदोलन में कूद जाएंगे
नैनीताल l देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर कहां है कि यदि 5 जनवरी 2023 तक पालिका के समस्त कर्मचारियों को 3 माह का वेतन मान नहीं दिया गया तो 6 जनवरी 2023 से सभी कर्मचारी आंदोलन में कूद जाएंगे उन्होंने कहा है कि संगठन द्वारा वेतनमान के संबंध में अनेक बार पत्र वह व्यक्तिगत रूप से वेतनमान देने को कहा गया लेकिन कर्मचारियों को आज तक वेतन नहीं दिया गया हर बार पालिका प्रशासन द्वारा उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जाता है उन्होंने कहा कि वेतनमान ना मिलने के कारण कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है तथा कर्मचारी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने की भी उन्होंने मांग की है lउन्होंने कहा है कि यदि उन्हें 5 जनवरी तक वेतनमान नहीं मिला तो फिर सभी कर्मचारी आंदोलन में कूद जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी l











