3 माह के वेतन व पेंशन की मांग को लेकर नगर पालिका के कर्मचारी 6 जनवरी को करेंगे सांकेतिक धरना प्रदर्शन तथा 7 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे

नैनीताल। तीन माह के वेतन की मांग को लेकर बुधवार को नगर पालिका के निकाय कर्मचारी व सफाई कर्मचारियों ने पालिका के अध्यक्ष सचिन नेगी तथा अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल से मुलाकात कर 3 माह के वेतन व पेंशन देने की मांग की l उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें शीघ्र 3 माह का वेतन मान नहीं दिया गया तो वह 6 जनवरी को सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे तथा 7 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे जिसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी l 3 माह के पेंशन व वेतन की मांग को लेकर बुधवार को नगर निकाय कर्मचारी व सफाई कर्मचारी संघ ने पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी व अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल से वार्ता की l करीब एक घंटे तक चली वार्ता विफल हो गई। पालिका के अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि फिलहाल वह 1 माह के वेतन को देने को तैयार है लेकिन कर्मचारी नहीं माने उन्होंने 3 माह के वेतन की मांग की l देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने कहा कि बीते तीन महीने से नगर पालिका में कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है। जिसके चलते कर्मचारियों को अपने बच्चों के स्कूल की फीस देने समेत घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर माह में पालिका के साथ हुई बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी को बताया कि कुछ दिनों पूर्व सफाई कर्मचारियों वह निकाय कर्मचारी के पत्र के माध्यम से जानकारी मिली थी वेतन ना मिलने आंदोलन की चेतावनी दी है उसी को देखते हुए सफाई कर्मचारियों व निकाय कर्मचारियों को बुलाकर वार्ता की गई जैसे ही सरकार द्वारा बजट जारी हो कर्मचारियों को तीन महा का वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा l जिसको देखते हुए कर्मचारियों ने आंदोलन करने का फैसला किया है। अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद व महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल की जानकारी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, आयुक्त कुमाऊं समेत प्रदेश के उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दे दी है। इस दौरान निकाय कर्मचारी संघ अध्यक्ष गोपाल नेगी,महासचिव रितेश कपिल देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, उपाध्यक्ष रवि कुमार,उप सचिव कमल कुमार,कोषाध्यक्ष विक्की सिलेलान, संजय,मंगू लाल,राजेश हवलदार, राम सिंह,अनिल कटियार, विक्की चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।











