नगर के प्राणी उद्यान में वन्य प्राणी स्वास्थ्य सलाहकार समिति की 28 वीं बैठक संपन्न

नैनीताल l निदेशक, जी०बी० पन्त, उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान, नैनीताल चन्द्रशेखर जोशी, भा०व०से० के निर्देशन में नैनीताल प्राणी उद्यान में वन्य प्राणी स्वास्थ्य सलाहकार समिति की 28वीं बैठक आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता डॉ० जे०एल० सिंह प्राध्यापक एवं ” विभागाध्यक्ष, पशु औषधि विज्ञान विभाग पन्तनगर द्वारा की गयी। बैठक में आई०वी०आर०आई०, बरेली के वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ० एम० कारीकालन, डॉ० पी०एस० हयांकी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, नैनीताल, डॉ० हेमा राठौर, पशु चिकित्साधिकारी, नैनीताल तथा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ० पराग निगम, श्री अजय सिंह रावत, वन क्षेत्राधिकारी, प्राणी उद्यान, नैनीताल के द्वारा प्रतिभाग किया गया। वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी, प्राणी उद्यान, नैनीताल डॉ० हिमांशु पांगती के द्वारा सभी आगन्तुकों का स्वागत कर उन्हें प्राणी उद्यान के समस्त वन्य प्राणियों के स्वास्थ्य रखरखाव हेतु किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गयी। प्राणी उद्यान के निरीक्षण के दौरान सभी सदस्यों के द्वारा प्राणी उद्यान में वन्य प्राणियों के स्वास्थ्य रखरखाव हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गयी तथा वन्य प्राणियों के स्वास्थ्य पर संतोष व्यक्त किया गया। समिति के सदस्यों के द्वारा वन्य प्राणियों के बेहतर स्वास्थ्य के रखरखाव हेतु सुझाव भी दिये गये।