डीएसबी परिसर में 24 दिसंबर को होने जा रहे छात्र संघ चुनाव के विभिन्न पदों के लिए 16 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र

नैनीताल l कुमाऊ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर मैं 24 दिसंबर को होने जा रहे छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार को विभिन्न पदो के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदें l अध्यक्ष पद हेतु मोहित पंत, शुभम बिष्ट व शुभम कुमार छात्रा उपाध्यक्ष पद हेतु कंचन भट्ट, छात्र उपाध्यक्ष पद हेतु निशांत कुमार, सचिव पद हेतु प्रिंस गढ़िया व राहुल नेगी, सांस्कृतिक सचिव पद हेतु सिमरन पांडे, संयुक्त सचिव हेतु गौरव जोशी, देवराज सिंह व कुणाल कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष पद हेतु संतोष कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हेतु दीपक दास व स्वाति जोशी तथा संकाय प्रतिनिधि पद हेतु कार्तिक सिंह रावत कला तथा विज्ञान के लिए सुमित मौर्य ने नामांकन पत्र खरीदे हैं l कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदें l छात्र उपाध्यक्ष छात्रा उपाध्यक्ष वह कोषाध्यक्ष पद हेतु एक-एक प्रत्याशी नए नामांकन पत्र खरीदे अब इन 3 पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध होना तय है l बुधवार को नामांकन तथा शुक्रवार को आमसभा होगी जबकि 24 दिसंबर को मतदान तथा उसके बाद वोटों की गिनती वह परिणाम घोषित किया जाएगा l इधर प्रत्याशियों नहीं अपने समर्थकों के साथ परिसर में छात्र-छात्राओं से जनसंपर्क कर वोट मांगे इस दौरान छात्रों ने परिसर में जमकर नारेबाजी भी की l सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद थे l











