
नैनीताल l उत्तराखंड की पौराणिक संस्कृति के संरक्षण के लिए कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले की दो बहनें श्रीमती नीमा काण्डपाल व श्रीमती दीपा कबड्वाल ने अपने यूट्यूब चैनल Kumauni Beni के नाम से संचालित किया है, जिसमें उन्होंने अपने प्रदेश के पौराणिक मंगल गीतों को जागृत करने का प्रयास किया है । विशेष रूप से इन मंगल गीतों में देवताओं का आवाह्न करने से बारात विदाई तक के संपूर्ण गीतों का भावनात्मक गायन किया गया है। जहां वर्तमान पीढ़ी इन गीतों के अर्थों को समझने में असमर्थ है वही इस पटल पर कार्य करने से भावी वह वर्तमान पीढ़ी को जागरूक करना वह अपनी संस्कृति से जोड़ना ही इनका एकमात्र उद्देश्य है।











