खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम के आकस्मिक निरीक्षण में 10 घरेलू सिलेंडर बरामद किए

नैनीताल l जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल मनोज कुमार डोभाल के निर्देश पर गुरुवार 13 जुलाई को घरेलू सिलेंडर के दुरुपयोग को रोकने के प्रयोजन से भवाली से महरागांव के मध्य स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों/ होटल/ ढाबों में पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में आकस्मिक निरीक्षण करने पर 10 घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग में पाए जाने पर मौके पर सिलेंडर जप्त कर सुरक्षा की दृष्टि से प्रबंधक भीमताल गैस सर्विस भीमताल की सुपुर्दगी में दिए गए l विभिन्न प्रतिष्ठानों में पकड़े गए सिलेंडरों में न्यू पूर्णिमा रेस्टोरेंट भवाली से एक सिलेंडर, कंट्री इन
महरागांव से 1 सिलेंडर, ग्राफिक एरा की कैंटीन से 1 सिलेंडर, किंग ऑफ स्पाइसेज रेस्टोरेंट्स एक सिलेंडर,
रोडसाइड बिस्रों से एक सिलेंडर,
स्पाइसी हट से एक सिलेंडर, M/s बद्री सिंह ढाबा मेहरागांव से एक सिलेंडर, वन बाइट रेस्टोरेंट मेहरागांव से एक सिलेंडर, देव डी रेस्टोरेंट 02 सिलेंडर मौके जब्त किए गए ।
पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा l यदि भविष्य में किसी प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग में लाया जाना पाया गया तो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा ३/७ के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम में पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट पूर्ति निरीक्षक अरुण खुल्बे एवं पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत थे l