ज्योलिकोट के विद्यालयों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों को दिया स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का संदेश

नैनीताल, 05 अक्टूबर 2026। जलजनित रोगों की रोकथाम एवं बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने ज्योलिकोट क्षेत्र के हीरा बल्लभ भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज, सेंट एंटोनी कॉन्वेंट मिशन स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया।

विद्यालयों में विद्यार्थियों को सुरक्षित पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं जलजनित रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। बच्चों से घर से उबला हुआ पानी विद्यालय लाने की अपील की गई। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, शौचालयों की नियमित सफाई एवं हैंडवॉश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेस्ट कैंसर को लेकर नैनीताल में पिंक रैली होगी 3 अक्टूबर को

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रतिदिन प्रार्थना सभा में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी देने तथा बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरबीएसके टीम को ज्योलिकोट क्षेत्र के विद्यालयों में जाकर बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 40 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा 27 लोगों के ब्लड टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों को स्वच्छ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथों की नियमित सफाई तथा जलजनित रोगों के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के संबंध में स्वास्थ्य शिक्षा भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा के अध्यक्ष ने दिनेश आर्य दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार को राज्य सभा के सदस्य हेतु उम्मीदवार नामित होने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करते हुए जलजनित रोगों सहित अन्य बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई एवं बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के लिए जागरूक करें।
…………………………………………………………..

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad