डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज पूर्व विभागाध्यक्ष एवं एलुमनी प्रॉफ वाई एस रावत तथा एलुमनी प्रॉफ हिरदेश मिश्रा

नैनीताल । डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज पूर्व विभागाध्यक्ष एवं एलुमनी प्रॉफ वाई एस रावत तथा एलुमनी प्रॉफ हिरदेश मिश्रा प्रॉफ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने वनस्पति विज्ञान विभाग में पौधारोपण किया ।उन्होंने तिमूर ,तेजपत्ता का पौधारोपण किया ।प्रॉफ रावत ने कहा कि जीवन का श्रेष्ठ कार्य पौधे लगाना है । प्रॉफ हिरदेश मिश्रा ने कहा कि पौधे जीवन का आधार है ।विभागाध्यक्ष प्रॉफ तिवारी ने कहा कि प्रकृति से प्रेम करना अपने आप से प्रेम करना है हम प्रकृति का एक बगलहुट छोटा सा भाग है । इस अवसर पर प्रॉफ एल एस लोधियाल ,प्रॉफ अनिल बिष्ट ,प्रॉफ नीलू लोध याल , डॉ नवीन पांडे , लीला पंत ने भी पौधारोपण किया ।











